उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर आज सुबह भुवनेश्वर पहुंचे। ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंबमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उपराष्ट्रपति का राज्य के पहले दौरे पर बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के उपलक्ष्य में कटक स्थित उनके जन्मस्थान जानकीनाथ भवन का दौरा करेंगे। श्री राधाकृष्णन कटक में नेताजी जन्मस्थान संग्रहालय परिसर के पास नवनिर्मित जिला सांस्कृतिक भवन का भी उद्घाटन करेंगे।