उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने समाज सुधारक मन्नथु पद्मनाभन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने श्री पद्मनाभन को एक दूरदर्शी व्यक्ति बताया जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक सौहार्द, समानता और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित कर दिया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश मन्नथु पद्मनाभन को भारत की प्रगतिशील और समावेशी मूल भावना में योगदान देने के लिए हमेशा याद करेगा।
Site Admin | जनवरी 2, 2026 1:47 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मन्नथु पद्मनाभन को श्रद्धांजलि अर्पित की