अप्रैल 7, 2026 12:27 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रकाश पर्व पर गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि दी

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज प्रकाश पर्व के अवसर पर आध्यात्मिक गुरु तेग बहादुर  को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि उनका जीवन साहस, त्याग और सत्य, मानवीय गरिमा और आस्था की स्वतंत्रता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का शाश्वत प्रतीक है। उपराष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि गुरु तेग बहादुर की शिक्षाएं न्याय, करुणा और सद्भाव पर आधारित समाज के निर्माण में लोगों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला