उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज शहीद दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों- भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश के लिए उनका अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प, बलिदान देशभक्ति और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों को दर्शाता है। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि उनकी विरासत पीढ़ियों को राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
News On AIR | मार्च 23, 2026 10:50 पूर्वाह्न
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी