उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंजाब के केसरी लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राष्ट्र, निडर स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रवादी नेता को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। श्री राधाकृष्णन ने लाला लाजपत राय को एक दूरदर्शी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद बताया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि लाला लाजपत राय ने राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय के साहस और प्रतिबद्धता की विरासत राष्ट्र का मार्गदर्शन करती रहेगी।
News On AIR | जनवरी 28, 2026 1:11 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पंजाब के केसरी लाला लाजपत राय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की