दिसम्बर 25, 2025 11:32 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतीय राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी सी. राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज भारतीय राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी सी. राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि सी. राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के अग्रदूतों में थे, जिन्होंने दूरदृष्टि, साहस और ईमानदारी के साथ राष्ट्र की सेवा की।

उपराष्ट्रपति ने सार्वजनिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके अथक योगदान का उल्‍लेख किया जिसने देश पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को राजगोपालाचारी के दूरदर्शी नेतृत्व और जनहित में समर्पण की विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला