मई 11, 2026 1:55 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, नवप्रवर्तकों और शोधकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस दिन पोखरण परीक्षण क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किए गए थे, जो देश की आत्मनिर्भरता और सामरिक शक्ति की यात्रा में एक निर्णायक क्षण साबित हुए।

उन्होंने कहा कि 11 मई 1998 में भारत ने अपनी उल्लेखनीय वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता का परिचय पूरी दुनिया को कराया था। उपराष्‍ट्रपति ने कामना की कि राष्ट्र, लोगों की प्रतिभा और समर्पण से विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर महत्वपूर्ण प्रगति करता रहे।