अप्रैल 1, 2026 8:19 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना प्रपत्र भरा

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति भवन में जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना प्रपत्र भरा। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने सभी निवासियों को अपने-अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा अधिसूचित अवधि के दौरान आधिकारिक वेब पोर्टल https://se.census.gov.in/ के माध्यम से अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन जमा करके स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

उपराष्‍ट्रपति ने बताया कि सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप आयोजित जनगणना 2027 में डेटा संग्रह और प्रसार की गुणवत्ता, दक्षता और समयबद्धता बढ़ाने के लिए व्यापक डिजिटल प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया गया है।

गणना प्रक्रिया के दौरान भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त, मृत्युंजय कुमार नारायण उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला