उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने संसद के उच्च सदन के उन्नीस नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई है। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले और एनसीपी-एससीपी के वरिष्ठ नेता शरदचंद्र पवार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। ये दोनों नेता महाराष्ट्र से पुनः निर्वाचित हुए हैं। शपथ ली। डॉ. ज्योति नागनाथ वाघमारे और रामराव सखाराम वाडकुटे ने भी राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की है। तमिलनाडु से क्रिस्टोफर मणिकम, एल के सुधीश, डॉ. अंबुमणि रामदास और तिरुचि शिव सहित छह सदस्यों ने भी उच्च सदन की शपथ ली। उपराष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल से बाबुल सुप्रिया बराल, रुक्मिणी मल्लिक, डॉ. मेनका गुरुस्वामी और राजीव कुमार को भी शपथ दिलाई। इसके अलावा, ओडिशा से संतृप्त मिश्रा, मनमोहन सामल और दिलीप कुमार रे सहित तीन सदस्यों ने भी शपथ ली है।
News On AIR | अप्रैल 6, 2026 9:12 अपराह्न
राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने संसद के उच्च सदन के 19 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई