मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 12, 2024 8:51 पूर्वाह्न | IMD | Rain

printer

पूर्वी राजस्थान, असम, मेघालय और बिहार में कुछ स्थानों पर आज बहुत तेज वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

 

मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान, असम, मेघालय और बिहार में कुछ स्थानों पर बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार केरल, माहे, तमिलनाडु और कर्नाटक के उत्तरी भागों में अगले चार दिन के दौरान तेज बारिश हो सकती है। अगले सप्ताह पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत में व्यापक वर्षा होने तथा उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।