जनवरी 9, 2026 1:55 अपराह्न

printer

वेनेजुएला: कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने की अमरीकी सैन्य घुसपैठ की निंदा

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अमरीका के सैन्य घुसपैठ की निंदा करते हुए इसे घृणित कृत्य बताया है। निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद, अंतरिम नेता के रूप में डेल्सी रोड्रिगेज़ ने शपथ ली थी। कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज़ ने अमरीकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक स्मारक और विशेष आयोग के गठन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला हथियारों का इस्तेमाल केवल आत्मरक्षा के लिए करता है और अमरीका को कूटनीति का सबक सिखाना चाहता है।

इस बीच, 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने कुछ बंदियों की रिहाई का स्वागत किया है। उन्होंने वेनेजुएला के हर राजनीतिक कैदी की रिहाई होने तक अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प भी लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला