पंजाब के कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी का निर्माण किया गया है। इस महीने के अंत तक इस रेलगाड़ी का परिचालन किया जाएगा।
फैक्ट्री के उप महाप्रबंधक, अमन कुमार ने बताया कि 16 डिब्बों वाली यह रेलगाड़ी अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि पहली बार वंदे भारत कोच का निर्माण कपूरथला में किया जा रहा है। पहले चेन्नई में इसका निर्माण किया गया था।