सितम्बर 2, 2025 8:49 पूर्वाह्न | Agniveer

printer

उत्तराखंड: सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की नियमावली जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवामुक्त अग्निवीरों को विभिन्न विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण देने की घोषणा पूरी कर दी है। इसके लिए कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने समूह ‘ग‘ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती के लिये नियमावली-2025 जारी कर दी है।

इसमें पुलिस आरक्षी, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर, अग्निशामक, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, बंदी रक्षक, उप कारापाल, वन आरक्षी, वन दरोगा, आबकारी सिपाही, प्रवर्तन सिपाही और सचिवालय रक्षक जैसे पद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सेवा कर लौटे पूर्व अग्निवीर प्रदेश का गौरव हैं और उन्हें सम्मान व रोजगार का अवसर देना सरकार की जिम्मेदारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला