मार्च 2, 2025 3:16 अपराह्न

printer

उत्तराखंडः चमोली के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन में बचाव दल को आज एक और शव मिला

उत्तराखंड में, चमोली के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन में बचाव दल को आज एक और शव मिला, जिससे मृतकों संख्या पांच हो गई है। हिमस्खलन में फंसे बाकी तीन मजदूरों को बचाने के लिए अभियान जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

 

उन्होंने कहा कि सेना, आई.टी.बी.पी, एन.डी.आर.एफ. और एस.डी.आर.एफ. सहित जिला प्रशासन युद्धस्तर पर बचाव अभियान में जुटा हुआ है।

 

    जिला प्रशासन और बचाव दल के अनुसार एक लापता मजदूर हादसे से पहले ही घर जा चुका था। पिछले दिनों माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन की घटना में प्रभावित मजदूरों की संख्या अब 54 हो गई है, जो पहले 55 बताई गई थी।