मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 16, 2025 1:05 अपराह्न | GurmeetSingh | Janmashtami | PushkarSinghDhami | Uttarakhand

printer

उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी के जीवन में प्रेम, शांति और सद्भाव का संचार करेगा।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का भी आहवान किया।