उत्तराखंड में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग के पास मूसलाधार बारिश से कल हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल तथा पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाया। तीन घायलों को बचाया गया है। मृतकों में तीन मध्य प्रदेश से, एक गुजरात से और एक नेपाल से है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
इस बीच, भूस्खलन से बाधित मार्ग पैदल आवाजाही के लिए सुचारू हो गया है। देर रात से गौरीकुंड की ओर रुके यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भेजा जा रहा है। चारधाम यात्रा आज से जारी है।