उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यंमत्री ने उत्तराखंड के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने राज्य में लागू की जा रही अनूठी पहलों और प्रमुख सुधारों का विस्तृत विवरण भी दिया।
श्री धामी ने रैपिड रेल परियोजना को ऋषिकेश तक फैलाने और दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे के निर्माण का अनुरोध किया।