मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 14, 2025 12:17 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा यात्रा का किया नेतृत्व

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल देहरादून के गांधी पार्क से तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने ‘भारत मां की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घर, कार्यस्थल और संस्थानों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को नमन करने का आग्रह किया।