जुलाई 9, 2024 4:23 अपराह्न | Chief Minister | Flood | Pushkar Singh Dhami | Uttarakhand

printer

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और जमीनी निरीक्षण किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य के कुमाउं के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और जमीनी निरीक्षण किया। 7 और 8 जुलाई को मूसलाधार बारिश के कारण उधमसिंह नगर और चपांवत जिलों के कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। एक हजार चार सौ से अधिक लोगों को  उधम सिंह नगर के सितारगंज और खातीमा तहसील के कुछ स्थानों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं 150 परिवारों के चार सौ लोगों को चंपावत जिले के पूर्णागिरि से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अब तक क्षेत्र के 120 प्रभावित लोगों को कुल 6 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। इस बीच मौसम विभाग ने कल राज्य के कुछ स्थानों पर तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला