जुलाई 8, 2025 8:51 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का किया उद्घाटन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का उद्घाटन किया। यह आउटलेट राजधानी में उत्तराखंड की पारंपरिक विरासत और जैविक उत्पादों को संगठित रूप में पेश करने का माध्यम है।

 

इस अवसर पर श्री धामी ने कहा कि इससे न केवल उत्‍तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति देश भर में पहुंचेगी, बल्कि स्थानीय उत्पादों को भी नए बाजार मिलेंगे। आउटलेट की अन्‍य विशेषताओं के बारे में उन्‍होंने कहा कि इसका उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में बने प्राकृतिक व हस्तनिर्मित उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेखांकित किया कि यह पहल उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत और शिल्प कौशल को राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर रही है। श्री धामी ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज, भाजपा की डबल इंजन सरकार की दूरदृष्टि का सशक्त प्रतीक है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला