मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 30, 2025 8:50 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ आज से चार धाम यात्रा का शुभारंभ

 
अक्षय तृतीया के अवसर पर आज उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत होगी। इस अवसर पर उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। मुकबा गांव में छह माह के शीतकालीन प्रवास के बाद कल मां गंगा की पालकी को गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। पालकी बीती रात भैरवघाटी स्थित भैरव मंदिर में विश्राम के लिए रुकी। मां गंगा की उत्‍सव डोली आज सुबह भैरव घाटी के भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। गंगोत्री धाम के कपाट परंपरागत प्रार्थना और वैदिक मंत्रोच्‍चार के साथ आज सुबह साढे दस बजे खोले जाएंगे। 
 
 
मां यमुना की डोली खरसाली से रवाना हो चुकी है। परंपरागत रीतिरिवाज के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर खोले जाएंगे। 
 
 
केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार और बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार को खोले जाएंगे।
 
 
उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार ने सुरक्षित और निर्बाध चार धाम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।