भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा आयोजित 25वां अखिल भारतीय जल क्रीड़ा क्लस्टर आज उत्तराखंड के टिहरी जिले के वसाई में शुरू होने जा रहा है। यह पांच दिवसीय आयोजन इस माह की 12 तारीख तक चलेगा। आईटीबीपी के महानिरीक्षक मनु महाराज ने कहा कि देश भर से 19 टीमें कैनोइंग, रोइंग और कयाकिंग सहित 52 स्पर्धाओं में भाग लेंगी। राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों के चार सौ 40 से अधिक जवान भाग लेंगे। इनमें 130 महिलाएं और 310 पुरुष शामिल हैं।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे।