जुलाई 5, 2025 12:46 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से प्रत्‍येक मृतक के निकट संबंधी को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संभल जिले में मेरठ-बदायूं हाईवे पर कल एक सड़क हादसे में दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 10 बारातियों को लेकर जा रही यह कार कॉलेज की दीवार से टकरा गई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला