मार्च 31, 2026 1:31 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश: लोक सेवा आयोग ने प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम किए घोषित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में चयनित 932 अभ्यर्थियों में से आठ सौ 64 उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि 68 अभ्यर्थी अन्य राज्यों से हैं। परिणामों में महिलाओं की मजबूत उपस्थिति दिखी है। शीर्ष पांच चयनित अभ्यर्थियों में चार महिलाएं हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी है। साथ ही, परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ आयोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भी प्रशंसा की है।