अप्रैल 10, 2026 10:48 पूर्वाह्न

printer

जेम पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश की ने 22,337 करोड़ रुपये की खरीदारी

उत्तर प्रदेश ने वित्त वर्ष 2025-26 में जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद में अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल कायम कर देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश ने जेम पोर्टल के माध्यम से 22,337 करोड़ रुपये की खरीद की। उत्तर प्रदेश की जेम खरीद नीति की सराहना करते हुए केंद्र सरकार ने राज्य को पारदर्शी खरीद के क्षेत्र में आदर्श घोषित किया है।

राज्य के सभी विभागों में शहरी विकास विभाग का हिस्सा सबसे अधिक रहा। इसने पोर्टल के माध्यम से 3,606 करोड़ रुपये की खरीदारी की। जेम के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुसार सभी विभागों को जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला