सितम्बर 12, 2025 10:19 अपराह्न | Uttar Pradesh

printer

उत्तर प्रदेश सरकार का सेवा पर्व अभियान

उत्‍तर प्रदेश सरकार 17 सितम्‍बर से दो अक्‍टूबर तक सेवा पर्व के दौरान राज्‍य के जिलों में 15 लाख पौधे लगाएगी। सेवा पर्व के उदघाटन अवसर पर राज्‍य के प्रत्‍येक 34 नगरवन में कम से कम सौ पौधे लगाए जाएंगे। पौधा रोपण के सभी स्‍थलों की तस्‍वीरें और एम आई एस डेटा मेरी लाइफ पोर्टल पर डाले जाएंगे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण सम्‍बन्‍धी कई जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।