अक्टूबर 14, 2025 7:09 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर दिव्यांग पुनर्वास केंद्र स्थापित करेगी

उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर दिव्यांग पुनर्वास केंद्र स्थापित करेगी। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि कोई भी दिव्यांग व्यक्ति समाज की मुख्यधारा से बाहर न रह पाये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ये अत्याधुनिक केंद्र एक ही छत के नीचे चिकित्सा, शिक्षा, मनोवैज्ञानिक और व्यावसायिक सहायता सहित एकीकृत पुनर्वास सेवाएँ प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि मौजूदा दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को और भी उन्नत करके आदर्श रूप में विकसित किया जाएगा। जिन जिलों में पहले से कोई केंद्र नहीं हैं, वहाँ नए केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में 37 जिलों में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कार्यरत हैं, जिनमें 11 मंडल मुख्यालयों पर हैं।