उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में किसान पंजीकरण तैयार करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से प्रदान करना है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य भर के सभी ग्राम सचिवालयों में किसानों के पंजीकरण के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं।
अब तक, उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 72 लाख से अधिक किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंर्तगत पंजीकरण से जुड़े हैं, लेकिन कुछ किसानों का पंजीकरण अभी बाकी है। इसलिए, राज्य में एक विशेष अभियान शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया है, जिसमें ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों और लेखपालों की भूमिका यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण है कि सभी पात्र किसानों का पंजीकरण हो।