अप्रैल 8, 2026 8:21 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को मुफ्त वितरण के लिए 25 लाख टैबलेट खरीदने की मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत युवाओं को मुफ्त वितरण के लिए 25 लाख टैबलेट खरीदने की मंजूरी दी है। यह निर्णय कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत पहले ही 60 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित कर चुकी है।

राज्य के वित्त मंत्री खन्ना ने कहा कि वर्ष 2025-2026 राज्य के वार्षिक बजट में इस योजना के लिए दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था और चालू वित्त वर्ष के लिए उचित व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, कौशल विकास और अन्य कार्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों को सहायता मिलेगी। इसका उद्देश्य उच्च, तकनीकी और स्वास्थ्य शिक्षा तथा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।