अप्रैल 10, 2026 8:54 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने बारिश से प्रभावित फसलों के आकलन के लिए किया हवाई सर्वेक्षण

उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस सप्ताह बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर दोनों नेताओं ने बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, उन्नाव और लखनऊ सहित कई प्रभावित जिलों का सर्वेक्षण किया।  जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए बाद में आजमगढ़ और फतेहपुर में वरिष्ठ जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं।
 
फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण जल्द से जल्द पूरा करने और प्रभावित किसानों को समय पर राहत पहुंचाने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने किसानों को आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया और जिला प्रशासनों को नुकसान का सटीक आकलन सुनिश्चित करने के लिए कहा।