वासंतिक चैत्र नवरात्री की अष्टमी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कल गोरखनाथ मंदिर में स्थित शक्तिपीठ में मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों के कल्याण के लिए मां आदि शक्ति जगत जननी की प्रार्थना की तथा गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार आरती और हवन किया। वे आज सुबह कन्या पूजन भी करेंगे तथा बाद में रामलला के प्राकट्योत्सव में शामिल होंगे।
News On AIR | मार्च 27, 2026 10:31 पूर्वाह्न
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की