अगस्त 23, 2025 9:10 पूर्वाह्न

printer

अमरीका: ट्रम्प प्रशासन ने रक्षा खुफिया एजेंसी के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस और दो अन्य वरिष्ठ सैन्य कमांडरों को हटाया

अमरीका में ट्रम्प प्रशासन ने रक्षा खुफिया एजेंसी-डीआईए के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस और दो अन्य वरिष्ठ सैन्य कमांडरों को बर्खास्त कर दिया है। यह कदम अमरीकी खुफिया समुदाय को भ्रष्‍टाचार मुक्‍त करना और राष्ट्रपति ट्रम्प के वफादारों को शीर्ष पदों पर बिठाने के लिए उठाया गया है।

   

दो अन्य सैन्य प्रमुखों में नौसेना रिजर्व की प्रमुख वाइस एडमिरल नैन्सी लैकोर और नौसेना विशेष युद्ध कमान की देखरेख करने वाले नौसेना सील अधिकारी रियर एडमिरल मिल्टन सैंड्स शामिल हैं। डीआईए ने अपने प्रारंभिक आकलन में यह निष्कर्ष निकाला था कि अमरीका के सैन्य हमले में ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों को नष्ट नहीं किया, बल्कि इससे ईरान का परमाणु कार्यक्रम कई महीनों के लिए पीछे चला गया, जैसा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया था।

 

इस पर ट्रम्प प्रशासन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और बाद में रक्षा विभाग और सीआईए कि खुफिया जानकारी के अनुसार अमरीका द्वारा सैन्य हमला कहीं अधिक गंभीर था।