मई 6, 2025 6:37 अपराह्न

printer

अमरीकाः ट्रम्प प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को नए अनुदान प्राप्त करने से रोका

संयुक्त राज्य अमरीका में, ट्रम्प प्रशासन ने यहूदी विरोधी भावना, राजनीतिक पूर्वाग्रह और कुप्रबंधन के आरोपों को लेकर आइवी लीग स्कूल के साथ अपने टकराव के कारण हार्वर्ड विश्वविद्यालय को नए अनुदान प्राप्त करने से रोक दिया है।

 

इस कदम से प्रतिष्ठित संस्थान को भविष्य के अनुसंधान अनुदान और अन्य सहायता में अरबों डॉलर मिलने बन्‍द हो जाएंगे।

 

कल हार्वर्ड को लिखे एक पत्र में, शिक्षा सचिव लिंडा मैकमोहन ने कहा कि विश्वविद्यालय को तब तक नए अनुदान नहीं मिलेंगे जब तक वह यह साबित नहीं कर देता कि वह उन्हें जिम्मेदारी से प्रबंधित कर सकता है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला