अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के नेतृत्व में दूसरे विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और लाखों लोग ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 मिनट का समन्वित ध्यान किया।
श्री श्री रवि शंकर ने ध्यान को आधुनिक जीवन के लिए विलासिता नहीं बल्कि एक आवश्यक मानसिक स्वच्छता बताया और कहा कि मन की शांति परिवारों और देशों के बीच सद्भाव की दिशा में पहला कदम है। इस कार्यक्रम में 140 देशों में सभी लोगों के कल्याण पर नज़र रखने के लिए अमरीकी शोध और सर्वेक्षण कंपनी-गैलप के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा भी की गई।
संयुक्त राष्ट्र और कई अमरीकी शहरों से आधिकारिक मान्यता प्राप्त इस दिवस ने ध्यान को बढ़ते वैश्विक तनाव और चिंता से निपटने में लोगों की सहायता करने के लिए एक सरल और धर्मनिरपेक्ष साधन के रूप में उजागर किया।