अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका जब्त किए गए वेनेजुएला के तेल पर नियंत्रण कायम रखेगा। यह वेनेजुएला के प्रति सख्ती का एक संकेत है। मार-ए-लागो में संवाददाता सम्मेलन राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि तेल नहीं लौटाया जाएगा और उसे बेचा, भंडारण या अमरीका के रणनीतिक भंडार में रखा जाएगा। हालांकि अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र को लेकर अमरीका के प्रमुख तेल कंपनियों के साथ चर्चा की भी पुष्टि की, लेकिन भविष्य के अभियानों पर कोई विवरण नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम वेनेजुएला के तेल उद्योग पर जारी अमरीकी प्रतिबंधों के तहत प्रभाव और जवाबदेही बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। इसका उपयोग वाशिंगटन कथित कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए करता है।