अमरीका के वित्त विभाग ने वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में कार्यरत चार कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं और चार तेल टैंकरों को प्रतिबंधित संपत्ति घोषित कर दिया है। यह कदम वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अमरीका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प का दबाव बढ़ाने के नए प्रयासों का हिस्सा है। कल से घोषित किए गए ये प्रतिबंध चार कंपनियों और उनसे जुड़े तेल टैंकरों पर लगाए गए हैं, जिन पर वेनेजुएला के तेल परिवहन में शामिल होने का आरोप है।
ट्रम्प ने आरोप लगाया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एक ऐसे “नारको-आतंकवादी” शासन का नेतृत्व कर रहे हैं जिसका उद्देश्य अमरीका को अस्थिर करना है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इन जहाजों में से कुछ वेनेजुएला के गुप्त बेड़े का हिस्सा हैं और ये मादुरो के अवैध नारको-आतंकवादी शासन को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराते रहते हैं।