अप्रैल 2, 2026 2:23 अपराह्न

printer

अमरीका के शेयर बाजार, वॉल स्ट्रीट में कल तेजी दिखी

अमरीका के शेयर बाजार, वॉल स्ट्रीट में कल तेजी दिखाई दी। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में लगभग 1 दशमलव 2 प्रतिशत, एस.एंड पी. में शून्‍य दशमलव सात प्रतिशत और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में आधा प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर अमरीका के लोगों को संबोधित करने से कुछ घंटे पहले, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के राष्ट्रपति ने उनसे युद्धविराम का अनुरोध किया है।