मई 10, 2026 12:57 अपराह्न

printer

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कल कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल-थानी से मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर अमरीका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर चर्चा हुई। श्री अल-थानी ने एक दिन पहले वाशिंगटन में उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाक़ात की थी।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में, अमरीका और ईरान के बीच हुई वार्ता का पहला दौर असफल रहा था। वार्ता का दूसरा दौर नहीं हो पाया था।

दूसरी ओर, कतर भी अमरीकी अधिकारियों के साथ मध्यस्थता के लिए काम कर रहा है। अमरीका ने कतर को ईरान के साथ बातचीत में विशेष रूप से प्रभावी बताया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला