मार्च 27, 2026 8:29 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर जल्द ही अमरीकी डॉलर के नोटों पर देंगे दिखाई

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर जल्द ही अमरीकी डॉलर के नोटों पर दिखाई देंगे। वर्ष 1861 में इन नोटों की शुरुआत के बाद यह पहली बार होगा जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर देश की मुद्रा पर दिखाई देंगे। अमरीकी वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह कदम देश की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के सम्मान में उठाया जा रहा है।

अमरीका के वित्त मंत्री ब्रैंडन बीच ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी।