मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

फ़रवरी 20, 2025 12:51 अपराह्न | Donald Trump | Russia | Ukraine | Volodymyr Zelensky

printer

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को रूस के साथ शांति समझौते को लेकर चेतावनी दी

 
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को चेतावनी दी है कि रूस के साथ शांति समझौता हो सकता है जिससे तीन साल से चल रहे यूक्रेन युद्ध को उनके बिना ही खत्‍म किया जा सके। अमरीकी राष्ट्रपति ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही।
 
 
अमरीका की यह चेतावनी यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की उस शिकायत के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन रियाद में अमरीका और रूस के राजनयिकों के बीच हुई वार्ता का हिस्सा नहीं था और यूक्रेन, बिना उसकी भागीदारी के किए गए शांति समझौते को स्वीकार नहीं करेगा। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच तनाव तब और बढ़ गया, जब जेलेंस्‍की ने कीव में पत्रकारों से बातचीत में कहा की डोनाल्‍ड ट्रंप सही सूचनाओं से अवगत नही हैं। अमरीकी राष्‍ट्रपति ने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति पर पलटवार करते हुए कहा कि वे बिना चुनाव के तानाशाह हैं। इससे पहले, श्री ट्रंप ने यूक्रेन पर युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया था।
 
 
मंगलवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने युद्ध को समाप्त करने पर लंबी चर्चा की। अमरीकी विदेश मंत्री ने कहा कि रूस युद्ध को जल्दी समाप्त करने के लिए के लिए तैयार है। श्री लावरोव ने वार्ता को उपयोगी बताया।