अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि अमरीका के साथ परमाणु समझौते नही होने के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
व्हाइट हाउस में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंयामिन नेतन्याहू से मुलाकात के एक दिन बाद श्री ट्रम्प ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ वार्ता से अगले महीने परिणाम निकलेंगे।
राष्ट्रपति ने पिछले साल तेहरान के साथ इस्राइल के 12 दिवसीय संघर्ष के दौरान ईरानी परमाणु सुविधाओं पर अमरीकी हमलों का भी जिक्र किया और कहा कि ईरान को पहली बार में ही समझौता कर लेना चाहिए था।
श्री ट्रम्प पश्चिम एशिया में दूसरा अमरीकी विमानवाहक पोत तैनात करने पर विचार कर रहे हैं, जिसे कूटनीति जारी रहने के दौरान सैन्य तत्परता का संकेत देने के उद्देश्य से उठाया गया कदम माना जा रहा है।