अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज सुप्रीम कोर्ट में जन्मजात नागरिकता पर होने वाली सुनवाई के दौरान उपस्थित रहेंगे। वे देश की सर्वोच्च अदालत में मौखिक बहस में भाग लेने वाले पहले मौजूदा राष्ट्रपति बन जाएंगे।
व्हाइट हाउस द्वारा जारी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट में उनकी उपस्थिति भी शामिल है, जहां न्यायाधीश ट्रंप की उस अपील पर सुनवाई करेंगे जिसमें उन्होंने निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी है जिसने जन्मजात नागरिकता को सीमित करने वाले उनके कार्यकारी आदेश को रद्द कर दिया था।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन अमरीका में अवैध रूप से या अस्थायी रूप से रह रहे माता-पिता से पैदा हुए बच्चे अमरीका के जन्मजात नागरिक नहीं होंगे, ऐसे आदेश जारी किए थे। अमरीकी संविधान का 14वां संशोधन और 1940 के संघीय कानून कुछ सीमित अपवादों को छोड़कर, अमरीका में पैदा हर बच्चे को नागरिकता प्रदान करते हैं।