अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के विचार के बीच दुनिया के सबसे बड़े विमानवाहक पोत को कैरेबियन सागर से मध्य पूर्व की ओर रवाना होने का आदेश दिया गया है।
खबरों के अनुसार यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड के साथ दो विमानवाहक पोत और उनके साथ मौजूद युद्धपोत इस क्षेत्र में तैनात हो जाएंगे, क्योंकि ट्रंप ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौता करने का दबाव बढ़ा रहे हैं।
यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत और तीन निर्देशित मिसाइल विध्वंसक दो सप्ताह पहले पश्चिम एशिया पहुंचे थे।