अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट वॉल्ट’ का शुभारंभ किया है। प्रोजेक्ट वॉल्ट यह सुनिश्चित करेगा कि की देश में किसी भी महत्वपूर्ण खनिज की कमी न हो। इसके शुभारंभ के अवसर पर श्री ट्रम्प ने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान अमरीकी व्यवसायों को वर्षों से महत्वपूर्ण खनिजों की कमी का सामना करना पड़ा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
श्री ट्रम्प ने कहा कि उनके प्रशासन ने पिछले एक साल में यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं कि अमरीका के पास वे सभी महत्वपूर्ण खनिज और दुर्लभ धातुएं हों जिनकी उसे आवश्यकता है। इसके अलावा, अमरीकी निर्यात-आयात बैंक के अध्यक्ष जॉन जोवानोविक ने कहा कि प्रोजेक्ट वॉल्ट की सबसे अच्छी बात यह है कि अमरीकी करदाताओं को इतिहास में पहली बार रणनीतिक महत्वपूर्ण खनिज भंडार के वित्तपोषण का लाभ मिलेगा।