अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जापान के प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची से ईरान के साथ युद्ध और तेल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर और अधिक समर्थन देने का आग्रह किया है।
ट्रम्प ने कहा कि जापान अमरीका के सबसे करीबी देशों में है। उन्होंने चीन के साथ तनावपूर्ण संबंध और जापान के अरबों डॉलर के निवेश पर भी चर्चा की।
ताकाइची ने कहा कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य से बारूदी सुरंगों को हटाने और टैंकरों को सुरक्षित निकालने के मामले में जापान अपने कानूनों के तहत निर्णय लेगा।