मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 14, 2025 1:53 अपराह्न

printer

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने नाटो के सदस्य देशों से रूस से तेल न ख़रीदने की अपील की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने नाटो के सदस्य देशों से रूस से तेल न ख़रीदने की अपील की है। उन्होंने रूस के साथ संबंध बनाए रखने के कारण, यूक्रेन युद्ध जारी रहने तक चीन पर 50 से 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने की धमकी भी दी है।

 

अमरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर ने सहयोगी देशों से कहा कि यदि वे वास्तव में यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के इच्छुक हैं, तो उन्हें शुल्क लागू करने चाहिए।

 

ट्रम्प प्रशासन यूरोपीय देशों और जी-7 के सदस्य देशों से भी उन देशों पर भी शुल्क लगाने का दबाव बना रहा है जो रूसी तेल के खरीदार हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला