दिसम्बर 23, 2025 11:43 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने अमरीकी नौसेना के लिए एक नया और विशाल युद्धपोत बनाने की घोषणा की

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने अमरीकी नौसेना के लिए अपने गोल्‍डन फ्लीट दृष्टिकोण के हिस्‍से के रूप में एक नया और विशाल युद्धपोत बनाने की घोषणा की है। फ्लोरीडा में अपने रिज़ार्ट मार-ए-लागो में उन्‍होंने कहा कि ये सबसे तेज़, बड़ा और अब तक बने युद्धपोतों से सौ गुना ज्‍यादा ताकतवर होगा।

 

ट्रम्‍प के अनुसार यह युद्धपोत दूसरे विश्‍व युद्ध के दौर के आयोवा-श्रेणी के युद्धपोतों से बहुत बड़ा होगा और इसमें हाईपरसॉनिक प्रक्षेपास्‍त्र, रेलगन, उच्‍च शक्ति की लेज़र तकनीकों से लैस होगा। इन तकनीकों को अभी नौसेना द्वारा विकसित किया जा रहा है। नौसेना ने एक महीना पहले बढ़ती देरी और लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए एक नए छोटे युद्धपोत के निर्माण की अपनी योजना को रद्द कर दिया था।

 

ऐतिहासिक रूप से, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान युद्धपोत अपने चरम पर था और अमरीका युद्धपोतों में सबसे बड़ा तथा आयोवा-श्रेणी का युद्धपोत लगभग 60,000 टन वज़न का था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद, आधुनिक बेड़ों में युद्धपोत की भूमिका विमानवाहक पोतों और लंबी दूरी की मिसाइलों के कारण तेजी से कम हो गई। हाल ही में बढ़ती लागत और देरी के कारण कई जहाज निर्माण परियोजनाओं को रद्द या स्थगित कर दिया है, जिनमें छोटे युद्धपोत, विमानवाहक पोत और पनडुब्बियां शामिल हैं। ट्रम्‍प ने कहा है कि अमरीकी नौसेना उनके साथ मिलकर इन जहाज़ों के डिज़ाईन तैयार करेगी क्‍योंकि वह एक कलात्‍मक व्‍यक्ति है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला