मई 5, 2026 2:14 अपराह्न

printer

अमरीकी सेना ने कैरिबियन सागर में नशीले पदार्थों की तस्करी के संदिग्ध जहाज़ को निशाना बनाया

अमरीकी सेना ने कहा है कि उसने कैरिबिआई सागर में मादक पदार्थों की तस्‍करी कर रहे एक और संदिग्‍ध नौका को निशाना बनाया है जिसमें दो लोग मारे गए। अमरीकी प्रशासन ने पिछले वर्ष सितंबर में अभियान शुरू किया था जिसके तहत लातिन अमरीकी जलमार्गों पर मादक पदार्थों की तस्‍करी वाले संदिग्‍ध जहाजों को लगातार निशाना बनाया गया। इसमें कुल एक सौ 88 लोग मारे जा चुके हैं।