अमरीका की खुफिया एजेंसी की प्रमुख तुलसी गबार्ड ने कहा है कि चीन, रूस और पाकिस्तान द्वारा विकसित लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें अमरीका के लिए सबसे बड़ा खतरा हो सकती हैं। राष्ट्रीय खुफिया निदेशक गबार्ड ने सीनेट खुफिया समिति को बताया कि इन मिसाइलों की संख्या वर्तमान में 3 हजार से अधिक मिसाइलों से बढ़कर 2035 तक 16 हजार से अधिक हो जाएंगी। अमरीका की मजबूत परमाणु प्रतिरोधक क्षमता सामरिक खतरों से देश की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। हालांकि, रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान परमाणु और पारंपरिक पेलोड से लैस कई तरह की नई, उन्नत मिसाइल वितरण प्रणालियों पर शोध और विकास कर रहे हैं, जो अमरीका तक पहुंचने में समक्ष हैं। गबर्ड ने कहा कि खुफिया समिति का आकलन है कि चीन और रूस ऐसी उन्नत वितरण प्रणालियां विकसित कर रहे हैं जो अमरीका मिसाइल रक्षा प्रणालियों को भेदने या उन्हें पार करने में सक्षम हैं।
News On AIR | मार्च 19, 2026 6:58 पूर्वाह्न
अमेरिकी खुफिया एजेंसी प्रमुख तुलसी गबार्ड ने चीन, रूस और पाकिस्तान की बैलिस्टिक मिसाइलों को बताया बड़ा खतरा