अमरीका ने हाल ही में देशव्यापी प्रदर्शनों के दौरान ईरानी जनता के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार दबाने के आरोपी ईरानी अधिकारियों और दूरसंचार क्षेत्र के प्रमुखों को निशाना बनाते हुए नए वीज़ा प्रतिबंधों की घोषणा की है।
यह कदम हाल के महीनों में ईरानी शासन की प्रदर्शनों पर की गई हिंसक कार्रवाई के बाद उठाया गया है। अमरीकी अधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों ने हजारों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग किया और लगभग पूरी तरह से इंटरनेट बंद कर दिया, जिससे स्वतंत्र रिपोर्टिंग सीमित हो गई और नागरिक अलग-थलग पड़ गए। इन उपायों के अन्तर्गत 18 अधिकारियों और दूरसंचार क्षेत्र के प्रमुखों और उनके परिवारों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। अमरीका ने ईरानी जनता के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की है।